भीलवाड़ा : भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ रेलवे लाइन पर स्वरुपगंज आरओबी के नजदीक चेतक एक्सप्रेस के आगे कूद कर एक अज्ञात युवक ने खुदकुशी कर ली। हमीरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल पारस ने बताया कि बीती रात उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रही चेतक एक्सप्रेस के स्वरुपगंज रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास पहुंचने पर एक अज्ञात युवक इंजिन के आगे कूद गया। इस घटना में युवक का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। उसकी मौत मौके पर ही हो गई। ट्रेन के लोको पायलेट ने इसकी सूचना स्टेशन माटेशन मास्टर के जरिये पुलिस को दी।
इसके बाद हमीरगढ़ थाना, रेलवे पुलिस और आरपीएफ स्टॉफ मौके पर पहुंचा और शव की पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। मृतक 35 से 40 वर्ष का है, जो पेंट-शर्ट पहने है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
युवक ने की खुदकुशी
