गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरयू में डूबी महिला का शव बरामद

नैनीताल : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट में सरयू नदी में डूबी महिला का मंगलवार को शव बरामद हो गया। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज राणा के अनुसार सोमवार को कपकोट के पोलिंग में एक महिला के सरयू नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। कपकोट पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन बल और अग्निशमन बल के साथ स्थानीय लोगों ने महिला की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
एसडीआरएफ और पुलिस की अगुवाई में आज फिर तलाशी अभियान चलाया गया। महिला का शव घटना स्थल से लगभग 10 से 12 किमी दूर हर्षिला के पास बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान पोलिंग ग्राम निवासी भागुली देवी (50) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि महिला ने सरयू पुल से छलांग लगा ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *