भोपाल : दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से आज रसोईगैस सिलेंडर के दाम में कमी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ”मोदी और शिवराज” चुनावों में हार के डर से घबरा गए हैं और लगता है कि अब प्रत्येक त्योहार पर नए नया तोहफा देंगे।राज्यसभा सांसद सिंह ने साेशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कहा है, ”शिवराज और मोदी जी हार के डर से ऐसे घबरा गए हैं कि लगता है अब हर त्योहार एक नया तोहफा देंगे। कांग्रेस सरकारों ने एलपीजी के दाम कम करने का ऐलान क्या किया, जनता के दुख दर्द से दूर मोदी शाह शिवराज एक के बाद एक कांग्रेस की घोषणाएं दोहराने लगे। मेरी मांग है कि कम से कम एलपीजी के दाम मई 2019 तक के रेट तक तो ला दें।”
