गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंग कैनाल में पानी बढने पर लिखित में समझौता

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) और अखिल भारतीय किसान सभा ने आज समझौता होने पर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव समाप्त कर दिया, लेकिन गंग कैनाल में नियमित रूप से उसके हिस्से के मुताबिक पानी मिलता रहे, का दबाव बनाए रखने के लिए धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
पंजाब से गंग कैनाल में आज शाम पानी की मात्रा लगभग 2300 क्यूसेक हो गई। दोपहर जिला कलेक्टर अंशदीप सिंह की अध्यक्षता में जीकेएस और किसान सभा के संयुक्त शिष्टमंडल की जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इसमें चार बिंदुओं पर सहमति बनी। लिखित में समझौता होने पर दोपहर बाद जिला कलेक्ट्रेट का ट्रैक्टर ट्रालियों से किया हुआ घेराव समाप्त कर दिया गया। यह घर घेराव तीन दिन से चल रहा था।
किसानों ने कलेक्ट्रेट को ट्रैक्टर ट्रालियों से चारों तरफ से घर कर सभी जगह धरने लगा रखे थे। समझौता होने पर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने किसानों के बीच जाकर लिखित समझौता पढ़कर सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *