- काॅलेज प्राचार्या ने खेल प्रतिभागियों को नकद राशि से किया पुरस्कृत
- खो-खो, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने लिया भाग
- सावित्रीबाई फूले – दुर्गा देवी और सरोजिनी नायडू – लक्ष्मीबाई टीमों का रहा आमना-सामना
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी ¦ बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उपलक्ष्य हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस उपलक्ष्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा प्रमुख खेल कबड्डी और खो-खो खेल और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 35 छात्राओं ने भाग लिया। यह खेल प्रतियोगिता का आगाज़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्या ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के साथ खेलों का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता का समस्त दायित्व देखरेख खेल प्रभारी डाॅ. सुशीला यादव ने किया। साथ ही डाॅ. ममता यादव, डाॅ. सुदेश के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। खो-खो मैच दो टीमों के बीच हुआ। जिसमें सावित्रीबाई फूले – दुर्गा देवी आमने-सामने रही। जिसमें विजेता टीम सावित्रीबाई फूले रही। वहीं, 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनू रही। वहीं द्वितीय स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका रही। तो वहीं तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आशा बाई रही।
कबड्डी मैच में दोनों टीम सरोजिनी नायडू और लक्ष्मीबाई के बीच हुआ। जिसमें लक्ष्मीबाई टीम विजेता रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या द्वारा खो-खो, कब्बडी खेल विजेताओं को ग्यारह-ग्यारह सौ रूपये तथा 400 मी. दौड़ की विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय को क्रमश: पाँच सौ, दो सौ, तीन सौ रुपये की नकद राशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस खेल दिवस की विशेष प्रतियोगिता पर समस्त छात्राएं व सभी प्राध्यापकगण समेत नाॅन टीचिंग स्टाॅफ़ उपस्थित रहे।
