गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टीएमसी समर्थक की गोली मारकर हत्या

नादिया : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बुधवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थक मटियाजुल दफादार के घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे उनकी मौत है गई और उनके चाचा मोहाताली तथा बेटा सामझी घायल हो गए। यह समस्या कल से चल रही थी और इसका असर बुधवार तड़के हुआ जब हथियारबंद हमलावरों ने टीएमसी नेता के घर पर हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी की।
सभी तीन घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने मटियाजुल को मृत घोषित कर दिया और दोनों अन्य घायलों को कृष्णानगर अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण झगड़ा हुआ और हत्या की घटना हुई लेकिन इससे टीएमसी ने इनकार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *