गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप-बस भिंडत : तीन की मौत

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड के ग्राम सहसना बंजारी में एक मंदिर के पास आज तड़के भोपाल से मंडला जा रही यात्री बस की टक्कर सामने से आ रहे मालवाहक पिकअप वाहन से हो गयी। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी। वहीं बस में सवार अन्‍य यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान पुरषोत्तम झारिया (34), नरेंद्र धुर्वे (28) और सत्येंद्र यादव (34) तीनों समनापुर लखनादौन निवासी के रूप में की गयी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया। हादसे पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *