गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल

जौनपुर : समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ अमरनाथ पाल ने बुधवार को कहा है कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आई है, प्रदेश में अराजकता का माहौल है, आमलोग दहशत में जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के विधायक एंव वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डाॅ पाल ने कहा कि आज हम सभी लोग जौनपुर में बढ़ते अपराध और आपराधिक मामले हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं से जनमानस में भय व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व शासन में जिम्मेदार पदों बैठे हुए लोग अपनी नाकामियां को छुपाने के लिए समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक नौजवान को फर्जी एवं मनमानी ढंग से गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट में फंसा कर उनके पैतृक सम्पत्ति को पुलिस प्रशासन द्वारा कुर्क कराया जा रहा है और पुलिस द्वारा में आम आदमी के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। बिना नोटिस के लोगों संपत्ति मकान प्रतिष्ठान, स्कूल तक सील किया जा रहा है, जिससे आम जनमानस में गुस्सा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तानाशाही के चलते कहीं न कहीं हत्या, हत्या का प्रयास के लिये गोली चलना, छिनैती, बलात्कार आदि जैसे जंघन्य घटनाएं सामने आ रही है। जनपद के विभिन्न तहसीलों, थाना, ब्लॉक मुख्यालय पर लूट मची है और भ्रष्टाचार अपने चरण पर है। सिंचाई के लिए नहरो में पानी का अभाव है, बिजली की कटौती किसानों की कमर तोड़कर रख दी है बारिश न होने के कारण किसान और बेहाल हो गया है, ससथ ही महंगाई की मार झेल रहा है।
ज्ञापन सौपने मे मुख्य रूप से विधायक पंकज पटेल, विधायक लकी यादव, राजनाथ यादव, श्रवण जयसवाल, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, विवेक रंजन यादव,अंखड यादव हिरालाल विश्कर्मा मेवालाल गौतम राजकुमार बिन्द,भारत यादव,साजिद अलीम,अमजद अली,निजामुद्दीन अंसारी बरसातूसरोज अनिल दूबे,डॉ जंग बहादुर यादव समर बहादुर यादव एडवोकेट मुन्ना यादव,राजबहादुर यादव आदि लोग मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *