हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों दो सितंबर को पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तीन सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। एक से तीन सितंबर तक तेलंगाना के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 अगस्त से पांच सितंबर तक राज्य में अलग-अलग स्थानों,हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं।
