अमृतसर : पंजाब में अमृतसर के नगर निगम प्रशासक एवं आयुक्त राहुल ने बुधवार को शहर में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम से आम जनता और यात्रियों को राहत देने के लिए निगम क्षेत्र में 15 साल पुराने डीजल/पेट्रोल ऑटो चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया ।
राहुल ने कहा कि अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत चल रही योजना के तहत पुराने डीजल ऑटो को ई-ऑटो से बदलने के पहले चरण में 15 साल पुराने डीजल ऑटो को बदलने के लिए यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, जिसके लिए प्रशासन ने 15 साल पुराने डीजल ऑटो के चालकों को 31 अगस्त 2023 तक का समय देने के एवज में एक स्टिकर भी जारी किया था। उन्होंने कहा कि एक सितंबर 2023 से निगम सीमा में 15 साल पुराने डीजल/पेट्रोल ऑटो चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा।
अमृतसर : डीजल ऑटों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
