गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतंकवादी हरविन्दर रिन्दा के छह साथी गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गुरूवार को एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान में आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के छह साथियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस को उनके पास से पाँच पिस्तौलों समेत गोला-बारूद बरामद हुआ है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां बताया कि गिरफ़्तार सभी अपराधी कत्ल, इरादात्न कत्ल, जबरन वसूली, डकैती, हथियारों की अंतरराज्यीय तस्करी सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों में रोशन कुमार, सौरभ कुमार, विक्रम कुमार, अमरिन्दर सिंह उर्फ बिल्ली, अर्शवीर सिंह और सन्नी शामिल थे, जो पटियाला के निवासी हैं।
डीजीपी यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की पुलिस टीमों ने ज़ीरकपुर क्षेत्र से छह अपराधियों को उस वक्त गिरफ़्तार किया है जब वह अपनी हुंडयी वरना कार में जा रहे थे।
पुलिस दल को उसके पास से पाँच पिस्तौल सहित 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार अपराधी अर्शवीर सिंह पटियाला दोहरे कत्ल केस में फरार था। उसने इसी वर्ष अप्रैल में दो युवकों को चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) एजीटीएफ सन्दीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ़्तार अपराधी राज्य में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार अपराधी सन्नी और अर्शवीर इससे पहले स्पेशल सैल दिल्ली द्वारा जनवरी 2023 में पकड़े गए थे और उनके पास से 18 पिस्तौलें बरामद की गई थीं।
एआईजी ने बताया कि ज़मानत पर बाहर आने के बाद दोनों अपराधियों ने फिर ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया। इस मामले से संबंधित जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *