गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की नयी अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली : सरकार ने सुश्री जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। सुश्री सिन्हा पहली महिला है जो रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गयी हैं। वह श्री अनिल कुमार लाहौटी की जगह लेंगी। वर्तमान में सदस्य ( संचालन और बिजनेस डेवलपमेंट) सुश्री सिन्हा एक सितम्बर शुक्रवार को अपना नया पदभार संभालेंगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नयी रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा।
सुश्री सिन्हा ने 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुई तथा दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्व रेलवे में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। वह पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में मंडल रेल प्रबंधक और दक्षिणी पूर्व रेलवे में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक भी रही हैं। बंगलादेश में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार रहने के दौरान सुश्री सिन्हा के कार्यकाल में कोलकाता से ढाका के लिए मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *