तिरुवनंतपुरम : विस्तारा एयरलाइंस ने शुक्रवार से तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए एक और दैनिक उड़ान सेवा शुरू की है। विस्तारा की इस रूट पर यह दूसरी दैनिक उड़ान सेवा है। मुंबई-तिरुवनंतपुरम सेवा (यूके 557) रात 8.25 बजे रवाना होगी और रात 11.00 बजे पहुंगी। वापसी उड़ान (यूके 558) सेवा सुबह 8.30 बजे तिरुवनंतपुरम से रवाना होगी और 10.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह सेवा शंगुमुग्हम में घरेलू टर्मिनल (टी 1) से संचालित होगी। उड़ान का सुविधाजनक समय विभिन्न घरेलू गंतव्यों सहित यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया सहित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को संपर्क प्रदान करता है। तिरुवनंतपुरम-मुंबई क्षेत्र में यह 7वीं दैनिक उड़ान सेवा होगी।
