गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल का आईपीओ 6 सितंबर को खुलेगा

नई दिल्ली : मुंबई महानगर क्षेत्र और पश्चिम भारत में अस्पतालों के नेटवर्क का संचालन करने वाली कंपनी जूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड का पूंजी बाजार से 500 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने के उद्देश्य से लाया जा रहा प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह सितंबर को खुलेगा।
कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ़ अजय पी ठक्कर ने आज वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये कहा कि आठ सितंबर को बंद होने वाले आईपीओ का मूल्य दायरा 695 रुपये से लेकर 735 रुपये तय किया गया है। इसका अंकित मूल्य 10 रुपये है। न्यूनतम 20 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा और इसी गुणांक में आगे भी शेयर जारी किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि आईपीओ के लिए नये शेयर जारी किये जायेंगे। प्रवर्तक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं। कुल मिलाकर 44.5 लाख शेयर बाजारी किये जायेंगे। उनकी कंपनी मुंबई महानगर क्षेत्र और पश्चिम भारत में 1194 बेड के तीन अस्पतालों का संचालन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *