गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो लोगों की गोली मार कर हत्या

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज एक सेवानिवृत्त फौजी ने परिवारिक कलह के चलते भाई और भतीजे को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सानौधा थाना क्षेत्र के लालेपुर में एक रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी ने पारिवारिक विवाद में अपनी बेटी, बड़े भाई और भतीजे को गोली मार दी। इस घटना में भाई और भतीजे की अस्पताल में मौत हो गई। बेटी के पैर में गोली लगी है। उसका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार सुबह पत्नी संध्या तिवारी से झगड़ा हुआ। इस दौरान उसके बड़े भाई राममिलन तिवारी ने बीच बचाव किया और रोका। इससे नाराज फौजी ने उसे गोली मार दी। राममिलन का बेटा अजय तिवारी वहां पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। आरोपी की बेटी वर्षा (24) भी उसे रोकने आई तो उसे पैर में गोली मार दी। तीनों घर के बाहर सड़क पर तड़पते रहे। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *