गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन सौ स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विजय दयाराम द्वारा आज हड़ताल में गए 296 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर 21 अगस्त से हड़ताल में है, एवं इस कारण से लोकहित-नागरिक सेवायें तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को असुविधा हो रही है। कर्मचारियों द्वारा कार्य पर उपस्थित नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़, सिविल सेवा (आचरण) नियम के नियम तहत शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए 296 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *