गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे ,लिए नमूने

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने दुर्गागंज बाजार में छापामारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। सुबह लगभग 10 बजे से ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की दुर्गागंज पहुंची टीम ने मिठाई, किराना एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर जबरदस्त छापेमारी की। इस दौरान खोवा, बर्फी, पनीर, पेड़ा व खुला तेल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल एकत्र कर सील किए गए। खाद्य सामग्रियों के सील किए गए 17 नमूने संकलित कर जांच हेतु जांच हेतु खाद्य विश्लेषक आगरा को प्रेषित किया गया।
सचल दस्ते के निर्देशन सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट व घटिया सामग्रियों के बाजार में बिकने की शिकायतें मिल रही थी ।इधर त्योहारों पर आम जन के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं ताकि आम उपभोक्ता के हितों की अनदेखी न हो। टीम का नेतृत्व के एन त्रिपाठी मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। सचल टीम में ओमप्रकाश एवं मानवेंद्र सिंह खाद सुरक्षा अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *