गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के कानोड़ थाना पुलिस की टीम पर फायरिंग कर फरार चल रहे आरोपी दिनेश कुमार गोयत को कोल्हापुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, एक फर्जी आरसी, दो मोबाइल और दो अलग-अलग पते के आधार कार्ड मिले हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि 12 एवं 13 मार्च की मध्य रात नाकाबन्दी में थाना खेरोदा पुलिस की टीम ने एक बिना नंबरी सन्दिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे अज्ञात बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए होटल मारवेल के पास स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए। स्कॉर्पियो की तलाशी में मिला 395 किलो अफीम डोडा चूरा एवं एक पिस्टल जप्त कर थाना खेरोदा में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट व आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच एसएचओ कानोड़ द्वारा की जा रही थी।
एसपी यादव ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका व सीओ रविंद्र प्रताप सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ मनीष कुमार खोईवाल के नेतृत्व मे गठित की गई टीम ने आसूचना व तकनीकी सहयोग से मामले के आरुई दिनेश कुमार गोयत को कोल्हापुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *