गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस्ती में लापरवाह लेखपाल निलंबित

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया तहसील में तैनात एक लेखपाल को उपजिलाधिकारी द्वारा शनिवार को कार्य मे लापरवाही करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लेखपाल रवि राज चौधरी अपने कार्य में लापरवाही करते थे और कार्य क्षेत्र से गायब रहते थे उनका फोन भी कभी नहीं उठता था जिसको लेकर आम-जनमानस को काफी परेशानी होती थी। इनकी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा शिकायत मिलता रहता था , इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करके हर्रैया स्थित भूलेख कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *