गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने गरीबों के साथ धोखा किया

जौनपुर : अवधनाथ पाल एवं मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल ने संयुक्त रूप से कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर, गरीब नाराज और दुखी हैं और परिवर्तन की पक्षधर है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संविधान बचाओ साईकिल यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना करने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है।

सरकार महंगाई बढ़ाकर दस साल से जनता की जेब काट रही है, पूरे देश की जनता को लूटा। अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सिर्फ 200 रुपये की कमी की है। डीजल-पेट्रोल समेत खाने पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई आसमान पर है। यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। गरीबों को धोखा दे रही है।
नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये हैं। आज पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है।भाजपा सरकार बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *