गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालिबानीकरण कर रही हेमंत सरकार

रांची : बाबूलाल मरांडी ने आज डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह प्रखंड के नवाडीह, बिरनी काली मंडप,चिरुडीह मोड़, भेड़रा सहित अनेक गांव एवम बस्तियों में मतदाताओं से संपर्क कर एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड का तालिबानीकरण कर रही है।
प्रचार अभियान में आज मतदाताओं को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेखौफ हैं। उन्हे कानून का भय नहीं,पुलिस प्रशासन का भय नहीं।क्योंकि हेमंत सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है।उन्होंने कल जमशेदपुर कोर्ट परिसर में कोर्ट के पदाधिकारी पर हुए आपराधिक हमला राज्य सरकार की विफलता है। अपराधी अब कानून को हाथ में ले रहे। ऐसा लग रहा कि हेमंत सरकार ने अपराधियों को हिम्मत देकर झारखंड का तालिबानीकरण कर दिया है।
मरांडी ने कहा कि पुलिस का इकबाल समाप्त हो चुका है क्योंकि राज्य की पुलिस विधि व्यवस्था को ठीक करने में नही, अपराधियों को पकड़ने में नही बल्कि वसूली करने में अपनी ताकत का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण जैसी घटनाएं राज्य में आम हो गई है।
राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि प्रदेश में बिना पैसे का कोई काम नही होता है। जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र छोड़िए यहां तो मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए भी घुस देने पड़ते हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में खान,खनिज,पत्थर , बालू कोयला की लूट मची है। मुख्यमंत्री लूटने और लुटवाने में शामिल हैं। मुख्यमंत्री के परिवार ने औने पौने दाम पर आदिवासियों ,गरीबों की जमीन लूटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *