गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-पिकअप की टक्कर : दो की मौत

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा के नेशनल हाईवेज 758 पर कुड़ी चौराहे के पास आज एक रोडवेज बस एवं पिकअप में आमने-सामने की टक्कर होने से पिकअप में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई राम सिंह मीणा ने बताया कि भीलवाड़ा से मांडलगढ़ की तरफ जा रही एक रोडवेज बस एवं सामने से ओवरटेक कर रही तेल के खाली पीपों से भरी पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती की पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया, जिसमें पिकअप चालक का शव फंस गया, जिसको ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
मृतकों की पहचान भूरालाल मीणा 47 निवासी उलेला, भीलवाड़ा एवं नरेश बाघेला निवासी पालनपुर, गुजरात के रूप में हुई।
बस में सवार घायल देबीलाल आचार्य ने बताया कि बस सवारी से खचाखच भरी हुई थी, बस भीलवाड़ा से बूंदी की तरफ जा रही थी, इसी दौरान कुड़ी चौराहे के पास सामने से ओवरटेक कर आई एक पिकअप से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में की सवारियों में चीख-पुकार मच गई और जोरदार हुई इस टक्कर में बस में सवार कई सवारियां घायल हो गई। बस में तकरीबन 50 से 70 सवारियां भरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *