श्रीगंगानगर : राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 800 ग्राम अफीम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिला पुलिस के विशेष दल (डीएसटी) ने कल देर रात को हनुमानगढ़ जंक्शन में जिला परिवहन कार्यालय के पीछे न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मोटरसाइकिल पर जा रहे विनोद जाट (29) निवासी चक 4-पीबीएन तथा श्रीभगवान कुम्हार (32) निवासी हिरणावाली को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों तस्करों को हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के हवाले कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर भरतप्रसाद द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच थाना प्रभारी विष्णु खत्री कर रहे हैं।
