अजमेर : राजस्थान में अजमेर के क्रिश्चियनगंज थानाक्षेत्र के पंचशील क्षेत्र की पृथ्वीराज नगर योजना की पहाड़ियों के नजदीक विरान क्षेत्र में आज एक सर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद को दी और पार्षद ने थाने पर सूचना दी। उसके बाद सीओ. भोपाल सिंह भाटी, थानाधिकारी करणसिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे तो पाया कि शव 8-10 दिन पुरानी गली हुई हैं और सिर धड़ से अलग-थलग पैरों के पास पड़ा है।
पुलिस ने तुरंत एफ.एस.एल टीम एवं डाग स्कावड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किये। शव के आगे-पीछे खून फैला होने से माना गया कि कुत्तों ने नौंच कर शव क्षतविक्षत कर दिया होगा। पुलिस हत्या अथवा सहत मौत, दोनों दृष्टिकोण से जांच में जुटी है। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी हासिल कर आवश्यक निर्देश दिये।
सर कटा शव मिलने से सनसनी फैली
