सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तक कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल व पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव रोड़ी से एक व्यक्ति को 450 ग्राम अफीम व 500 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रगट सिंह पुत्र चानन सिंह निवासी गांव रोड़ी जिला सिरसा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सहायक उप निरीक्षक रामफल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रोड़ी से पंजाब को जा रहे गांव फ त्ता रोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसने सामने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम से वापस मुड़ कर भागने का प्रयास किया तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 450 ग्राम अफीम व 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना रोड़ी में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
अफीम व डोडा पोस्त सहित एक गिरफ्तार
