गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : सोनिया गांधी को बुखार के कारण यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी को हल्के बुखार की शिकायत हुई है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है और उनको देख रहे डॉक्टर बराबर उनके स्वास्थ्य पर नज़र रखे हुए हैं। कांग्रेस संसदीय दल की नेता दो दिन पहले मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के बाद यहां पहुंची तो उन्हें हल्का बुखार हुआ इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांधी को इस साल इससे पहले बुखार के कारण जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद दोबारा बुखार होने पर उनको दो मार्च को गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया और अब तीसरी बार उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *