गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार

अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में चार तथा पांच सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और अगले चार दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में और अगले 48 घंटों के दौरान रायलसीमा में भारी बारिश होने के अनुमान हैं।
अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर और अगले चार दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर या एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान वाईएसआर जिले और रायलसीमा के नंद्याल जिले में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई।एससीएपी के पालनाडु जिले में कई स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और एसपीएसआर नेल्लोर जिलों और वाईएसआर जिले में कुछ स्थानों पर, रायलसीमा के तिरुपति और नंद्याल जिलों में और तटीय आंध्र के विजयनगरम और प्रकाशम जिले में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
आंध्र प्रदेश व रायलसीमा में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई और यनम में शुष्क मौसम बना रहा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा पर सक्रिय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *