गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में वकील करेंगे राज्य व्यापी हड़ताल

प्रयागराज : हापुड़ जिले में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने चार सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल का आवाहन किया है। बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने रविवार को कहा कि प्रदेश के सभी अधिवक्ता चार सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वकीलों ने भी आज प्रस्ताव पारित कर सोमवार को हापुड़ की घटना के विरोध में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
श्री शुक्ल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के हापुड़ जिले में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज एवं विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं की हत्याओं के विरोध में प्रदेश के सभी अधिवक्ता चार सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। किसी भी जिले में कहीं पर भी कोई न्यायिक कार्य नहीं होगा। आंदोलन की अगली रणनीति बाद में तय की जाएगी।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाईकोर्ट बार के अधिवक्ता हापुड़ की घटना को लेकर चिंतित व आक्रोशित हैं। बार एसोसिएशन ने कहा है कि निहत्थे वकीलों को व महिला अधिवक्ता को पुलिस द्वारा लाठियों से मारने की स्पष्ट बर्बरता के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई न करने से अधिवक्ता क्रोधित हैं। इस कारण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चा सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *