गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड में चल रही तालिबानी सरकार

रांची : झारखंड में संकल्प यात्रा के तीसरे चरण में आज लोहारदगा विधानसभा क्षेत्र के संकल्प सभा को लोहरदगा में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को भ्रष्ट व निकम्मी सरकार करार दिया। उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वीर बुद्धू भगत व पांडेय गणपत राय की भूमि को नमन करते हुए वर्षा के बीच जनसभा को संबोधित किया।

कहा कि भोगनाडीह से शुरू हुई संकल्प यात्रा अब जनता के समर्थन से जनसंकल्प यात्रा बन गई है। हेमंत सरकार से निजात पाने को जनता लालायित दिख रही है। उन्होंने कहा कि पौने चार साल के सरकार में प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो गई है। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। चोरी, डकैती, हत्या अपहरण और दुष्कर्म के मामले देश में सर्वाधिक हेमंत सरकार में हुए है।झारखंड में तालिबानी सरकार चल रही है और अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं।
श्री मरांडी ने कहा कि जिस पुलिस को अपराधियों को धर दबोचना था वे सरकार के इशारे पर हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों पर केस करना व वसूली कार्य में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी और सरकारी पदाधिकारी मोबाइल रिचार्ज की तरह वसूली के माध्यम से रिचार्ज कर रहे। अधिकारी बोलते हैं देकर आए हैं,लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, पाँच से ज़्यादा दुष्कर्म, पाँच से ज़्यादा अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जबसे हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं तबसे बेतहाशा अपराध बढ़ा है। अपराधियों में हिम्मत बढ़ गई है। आम लोग डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में जिस प्रकार से कोर्ट में सरेआम पेसकार को पीटा गया इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में तालिबानी शासन है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना राज्य की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *