कोटा : पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा स्टेशन पर रविवार को औचक कार्यवाही कर 10 से अधिक अवैध वेंडर पकड़े जिनकी खाद्य सामग्रियों को जब्त किया जिससे अवैध वेंडरों में हडकंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोटा स्टेशन पर खानपान सेवाओं में सुधार लाने तथा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार दोपहर मंडल वाणिज्य प्रबन्धक किशोर कुमार पटेल ने अपनी टोली के साथ बेची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच एवं अवैध वेंडरों पर कार्यवाही के उद्द्देश्य से औचक छापेमारी कार्यवाही की जिससे अवैध वेंडरों में हडकंप मच गया।
श्री पटेल ने स्टेशन के एक साथ तीन प्लेट्फ़ॉर्म पर छापामार कार्यवाही की जिसमें 10 से अधिक अवैध वेंडरों के खाद्य सामग्रियों को जब्त किया और कई अवैध वेंडर्स अपने खाद्य सामग्रियों को आनन-फानन में छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके अतिरिक्त नियम विरूद्ध होते हुए भी खाद्य सामग्री को रद्दी अखबार पर बेचना पाया गया जिस पर वेंडरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य सामग्रियों के बिक्री के लिए केवल प्लेट अथवा दोने का उपयोग किया जाना चाहिए।
10 से अधिक अवैध वेंडर पकड़े, हडकंप मचा
