श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बांदीपोरा जिले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक कुख्यात ड्रग तस्कर के दो बैंक खाते फ्रीज किये। पुलिस ने कहा कि अशाम हाजिन निवासी इराहाद अहमद नामक कुख्यात ड्रग तस्कर के तीन लाख से अधिक रुपये की बचत वाले दो बैंक खाते एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज कर दिए गए हैं। आरोपी का एक ऑटो लोड कैरियर भी जब्त कर लिया गया, जिसकी कीमत करीब 32 हज़ार रुपये है।
बांदीपोरा पुलिस ने एक्स पर कहा, “जब्त राशि नशीली दवाओं की बिक्री के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित की गई थी।”
ड्रग तस्कर के दो बैंक खाते फ्रीज
