गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार्य मे लापरवाई पाए जाने पर महिला निलंबित

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले अम्बाह विकासखंड के दोहरेटा ग्राम पंचायत की सचिव मिलन भदौरिया को शासकीय कार्य मे लापरवाई और ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक सितंबर को कलेक्टर श्री अस्थाना ने अम्बाह विकासखण्ड के ग्राम दोहरेटा का भ्रमण किया था। भ्रमण के दौरान पंचायत सचिव मिलन भदौरिया अनुपस्थित पाई गई। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सचिव का अनुपस्थित होने का कारण पूछा, तो ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव बिना सूचना के अनुपस्थित रहतीं हैं।

अनुपस्थिति के कारण विकास कार्य, हितग्राही मूलक योजनायें ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं हो पा रहीं है। इसके अलावा कलेक्टर ने पाया कि सीएम हेल्पलाइन लगातार बढ़ती जा रही है, सचिव के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने शासकीय कार्य में लापरवाही पाये जाने पर पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्रीमती भदौरिया का मुख्यालय जनपद पंचायत पोरसा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *