गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सोमवार रात एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस दल ने गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम पननहां गाँव निवासी शातिर बदमाश कामेश्वर उर्फ मन्ने क्षेत्र को कालाधन गाँव के पास घेरा और उसे आत्मसमर्पण करने को कहा मगर बदमाश ने फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई मे बदमाश के बाये पैर में गोली लगी और उसको धर दबाेचा गया।
पुलिस अभिरक्षा में उसे देवरिया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ। उसका साथी अन्धेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया है। उसको भी पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ देवरिया, गोरखपुर तथा कुशीनगर जिलों के विभिन्न थानों मे 17 मुकदमें दर्ज हैं। वह गौरी बाजार तथा रूद्रपुर क्षेत्र में जनसेवा केन्द्र से हुई लूट कांड का मास्टर माइंड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *