गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएफसी देगा असम पेट्रोकेमिकल्स को कर्ज सहायता

नई दिल्ली : पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) और असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एपीएल) के बीच सोमवार को 1229 करोड़ रुपये के सावधि ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पीएफसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह ऋण असम में नामरूप में एपीएल की 500 टन प्रति दिन (टीपीडी) मेथनॉल संयंत्र और 11 मेगावाट कैप्टिव बिजलीघर (सीपीपी) परियोजना तथा बोइटामारी में कंपनी के 200 टीपीडी फॉर्मेलिन प्लांट और 0.90 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव बिजलीघर के लिए दिया जा रहा है। इनकी लागत 1827 करोड़ रुपये अनुमानित है। नामरूप में एपीएल के 11 मेगावाट सीपीपी सहित 500 टीपीडी मेथनॉल संयंत्र का उद्घाटन इसी वर्ष 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *