गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में आज दो नक्सली मारे गए। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि चिंतागुफा थाने के तहत ताड़मेटला इलाके में नक्सली होने की सूचना के आधार पर आज तड़के केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा जिला रिजर्व पुलिस बल के जवान नक्सली विरोधी अभियान के तहत गश्त में निकले थे। जब पुलिस पार्टी ताड़मेटला के जंगल पास पहुंचा तो घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया, दोनों ओर से गोलीबार हुई। सर्चिग के दौरान दो नक्सलियों का शव बरामद किया गया, जिनकी पहचान जगरगुंडा मिलिशिया कैडेर के नक्सली सोढ़ी देवा तथा रवा देवा जो ताड़मेटला के निवासी हैं जिन पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *