गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में, मनचेरियल जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान ए. राजेंदर (50) और उनके बेटे अंजी (17) के रूप में हुई। राजेंद्र एक सीमेंट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और अपनी शिफ्ट के बाद शाम को घर लौटा था। तौलिया लेते समय उसे बिजली का झटका लगा और वह गिर गया। तौलिया लोहे के तार पर लटका हुआ था जो खिड़की के पास लगे कूलर के क्षतिग्रस्त तार के संपर्क में आ गया।
अपने पिता को बचाने की कोशिश में अंजी भी करंट की चपेट में आ गया, उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में सिद्दीपेट जिले के इंदिरानगर में एक सरकारी शिक्षक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित की पहचान निरंजन (38) के रूप में हुई, जो उसी दिन अपनी शादी का रिसेप्शन मनाने वाला था। दुख की बात है कि सुबह-सुबह लगभग चार बजे, अपने मोबाइल फोन पर बात करते समय बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। निरंजन जेडपी हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और दो सितंबर को उनकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *