- कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिता
- प्रतियोगिता में निकिता, लक्ष्मी, कुसुम और प्रियंका, रीना, नीतू रही विजेता
- प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का हुआ परिचय
- प्राचार्या ने छात्राओं को अनुशासन के प्रति किया सचेत
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस उपलक्ष में शिक्षक दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ एवं प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें कई छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मंच संचालन प्रवर प्रवक्ता डाॅ. सुशीला यादव ने किया और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण का छात्राओं से परिचय करवाया।

इस अवसर पर प्राचार्या ने सभी छात्राओं व प्राध्यापकगण को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही शिक्षक दिवस की महत्वता के बारे में छात्राओं को अवगत कराते हुए कहा गुरु के बिना ज्ञान कहाँ और गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। अतः हमारे जीवन में गुरु का बहुत महत्व है। इसी के साथ महाविद्यालय में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्या ने महाविद्यालय की सभी छात्राओं को विशेषकर प्रथम वर्ष की छात्राओं को महाविद्यालय में होने वाले विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया तथा छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाएं लेने, कॉलेज में नियमानुसार क्लास मे आने, मोबाइल का दुरुपयोग नहीं करने तथा अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित कियाा।

शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाली भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता, द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी, तृतीय स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुसुम ने प्राप्त किया। वहीं कविता पाठ प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका, द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रीना और तृतीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नीतू को मिला। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता यादव, डॉ. अनुजा व सुदेश रहे। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. ममता बायला, डॉ. पूनम तंवर, कुलदीप, रणवीर, रमन, डॉ. प्रदीप समेत समस्त महाविद्यालय टीचिंग स्टाॅफ सदस्य उपस्थित रहे।
