भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में आज एक कार की ट्रक से टक्कर होने से दंपती एवं बेटे-बहू की मौत हो गई, जबकि तीन साल की एक बालिका ओर चालक चोटिल हो गया। बताया गया है कि टायर बस्र्ट होने के बाद बेकाबु कार डिवाइडर कूद कर विपरित दिशा में जाने के बाद ट्रक से टकरा गई। हताहत परिवार मूल रूप से भिनाय और अभी अजमेर का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुर थाने के हैडकांस्टेबल पीरूलाल ने बताया कि मूलरूप से भिनाय और अभी अजमेर में रहने वाले राधेश्याम पुत्र शिवलहरी खंडेलवाल (ब्राह्मण), पत्नी शकुंतला देवी, बेटे मनीष और पुत्रवधु याशिका के साथ ही तीन साल की पौती के साथ अजमेर से उदयपुर जा रहे थे। कार, किशनपुरा, मसूदा निवासी विनोद जाट चला रहा था। यह परिवार मंगलवार सुबह करीब सात बजे पांसल के नजदीक पहुंचा था कि अचानक कार का टायर बस्र्ट हो गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर कूद गई।
इसी दौरान चित्तौडग़ढ़ से अजमेर की ओर जा रहे आयशर ट्रक से यह कार टकरा गई। इस भीषण हादसे में राधेश्याम, उनकी पत्नी शकुंतला और बेटे मनीष की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान याशिका गंभीर रूप से घायल थी। वहीं चालक एवं तीन साल की मासूम को मामूली चोट आई।
कार-ट्रक की टक्कर : चार की मौत
