गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जयपुर : 70 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन का हुआ वितरण

जयपुर : राजस्थान सरकार द्वारा पहले चरण में पात्र महिलाओं के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत जयपुर जिले में 70 हजार से अधिक स्मार्टफोर का वितरण हो चुका है। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अब तक योजना के तहत जयपुर शहर में कुल 21 हजार 830 मोबाइल फोन का वितरण किया गया। वहीं, जयपुर ग्रामीण में 50 हजार 73 लाभार्थियों को स्मार्टफोन की सौगात दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिला मुख्यालय पर सामुदायिक केन्द्र, लक्ष्मीनारायणपुरी किशनपोल, जयपुर में संचालित शिविर का स्थान परिवर्तन कर महात्मा गांधी, राजकीय बेसिक मॉडल विद्यालय, तोपखाना जयपुर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पहले चरण में सरकारी विद्यालयों में 9वी से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं, विधवा, एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं, वर्ष 2022-23 में मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले वाले परिवार की महिला मुखियाओं, एवं वर्ष 2022-23 में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *