गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेघालय : दो करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

शिलांग : मेघालय पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया और हेरोइन जब्त की जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान मिजोरम के आइज़वाल निवासी थांगसियामाविया पाइते (25) के रूप में हुई है। उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले के उम्त्यरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
वाहन की जांच के दौरान पुलिस को एक छोटा भूरे रंग का कार्टन बॉक्स मिला जिसमें 20 साबुन के डिब्बे थे, जिनमें 252 ग्राम वजन का पीला नारंगी पाउडर भरा हुआ था, जिसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार ड्रग तस्कर का एक मोबाइल फोन और एक आटोमेटिक टेलर मशीन (एटीएम) पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *