गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली नोट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नकली नोट छापने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की मदद से नकली नोट छापने और बाजार में इसे खपाने के मामले में गिरोह के मुख्य आरोपी भूपेंद्र धाकड़ को कल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नोट छापने के लिये पिंकी धाकड़ इंदौर से कागज की सीट लाता था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य दो आरोपियों में कपिल रावत और लालसिंह धाकड़ को एक अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों अरोपियों के पास से नकली नोट छापने में कम्प्यूटर, पिंटर और सौ-सौ के नोटों की सीट और 28 हजार रुपये के नोट जप्त किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *