गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूब जाने से मां-बेटे की मौत

अजमेर : राजस्थान में अजमेर संभाग के भिनाय थानाक्षेत्रान्तर्गत आज तालाब के पानी में डूब जाने से मां-बेटे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिनाय के कायड़ा गांव में आज तालाब के पास खेल रहे मासूम के पैर फिसलने पर वह पानी में चला गया , पास ही रही उसकी मां अपने मासूम को बचाने पानी में कूदी तो फिर वह भी बाहर नहीं निकल पाई । काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से मां-बेटे के शव को बाहर निकलवा कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी लाया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जायेगा। घटना की सूचना पर भिनाय थानापुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के विषय में जानकारी जुटा रही है। गांव में मां-बेटे क मृत्यु के समाचारों से सन्नाटा पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *