श्रीनगर : वायु सेना (आईएएफ) के लड़ाकू विमान जम्मू में पहली बार ‘एयर शो’ में पश्चिमी सीमाओं के करीब आसमान में अपना करतब दिखाएंगे। जम्मू में शुरू 21 सितंबर को आयोजित होने वाला पहला एयर-शो है, जो भारतीय वायुसेना द्वारा आठ अक्टूबर, 2023 को अपनी 91वीं वर्षगांठ के हिस्से के रूप में मनाएगा। इस दौरान पाकिस्तानी सीमा के निकट आसमान में सुखोई, राफेल जैसे लड़ाकू विमान और अपाचे जैसे युद्ध-हेलीकॉप्टर अपना करतब दिखाते नजर आएंगे।
एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना के अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगंतुकों के लिए सभी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लगभग 24 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर आसमान में कौशल दिखाएंगे। कुछ विमान अंबाला, जालंधर, चंडीगढ़ जैसे उत्तरी हवाई अड्डों से उड़ान भरेंगे और पाकिस्तान सीमा के पास आसमान में करतब दिखाने जम्मू पहुंचेंगे। जम्मू के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने भी हाल ही में इस आयोजन की तैयारियों पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
जम्मू में आयोजित होगा पहला ‘एयर शो’
