गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डाडै गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्याकार दी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि डाडै गांव की आशा देवी (20) का विवाह चार माह पूर्व इसी गांव के करण भारती के साथ हुई थी लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित किया करते थे। इसी क्रम में करण ने आज अपने पिता कृष्ण दास और मां मुन्नी देवी के साथ मिलकर आशा की गला रेतकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि मृतका के पिता कैलाश दास ने पोड़ैयाहाट थाना में अपनी मृत बेटी के पति करण भारती, समधी कृष्ण दास और समधन मुन्नी देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर करण, कृष्ण दास और मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू आरोपियों के घर से बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *