जयपुर : राजस्थान में चुरू जिले के सरदार शहर में आज शाम बोलेरो जीप एवं ट्रक में भिडन्त हो जाने पांच व्यक्तियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में 10 व्यक्ति सवार थे जो धार्मिक यात्रा कर पने गांव राजासर लौट रहे थे कि सावर-साण्डासर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीप की ट्रक से टक्कर हो गयी। घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
