गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीतारमण ने नाइजीरिया के मंत्रियों के साथ चर्चा की

नई दिल्ली : निर्मला सीतारमण ने शनिवार से राजधानी में हो रहे दो दिवसीय जी- 20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में आज यहां नाइजीरिया के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री अदेबायो ओलावाले एडुन और नाइजीरिया के बजट और राष्ट्रीय योजना मंत्री अबुबकर अतीकू बागुडु से मुलाकात की। इस दौरान इन मंत्रियों ने कई क्षेत्रों में आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। सीतारमण ने भारतीय क्रेडिट लाइन, केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग, नीति आयोग के सहयोग के माध्यम से नाइजीरिया के लोगों को उनके विकास पथ में भारत के निरंतर समर्थन से अवगत कराया। नाइजीरियो के मंत्री एडुन ने नाइजीरियाई अर्थव्यवस्था के विकास में भारतीय मूल के नाइजीरियाई नागरिकों के समृद्ध योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *