जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाड़मेर में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तकनकी सहायक ललित किशोर को आज परिवादी से ढाई हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विद्युत कनेक्शन के खराब ट्रासंफार्मर को बदलने की एवज में स्टोर इंचार्ज ललित किशोर तकनीकी सहायक (टेक्निकल हैल्पर) जीएसएस बायतु, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़, बाड़मेर द्वारा 3 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद आज ट्रेप की कार्यवाही करते हुये आरोपी ललित किशोर को परिवादी से 2 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
