शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो कस्बे के साप्ताहिक हाट बाजार में आज शाम बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों में कुंजीलाल जायसवाल ,गोदू नमानी और सुनील कुशवाहा है, जो बाजार करने आए थे। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।
