गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑटो-ई-रिक्शा की टक्कर : 12 घायल

बहराइच : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती ज़िले में शनिवार को ऑटो और ई-रिक्शा में टक्कर हो गयी। जिसमें सवार करीब 10 से 12 यात्री घायल हो गए, जिसमें से कुछ लोगों को गंभीर चोट भी आईं। सूत्रों ने बताया कि यह हादसा भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-सिरसिया मार्ग पर हुआ है। ऑटो चालक सवारियों को बैठाकर सिरसिया के ताल बघौड़ा से भिनगा की तरफ आ रहा था। ऑटो रिक्शा भिनगा के करीब राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय के पास पहुंचा। तभी ई-रिक्शा बैक करते समय ऑटो से टकरा गया, जिसके चलते ऑटो पर सवार करीब दर्जन भर सवारियां गिरकर चोटिल हो गई। घायल सवारियों में से कुछ गंभीर रूप से चोटिल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *