फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र प्रभारी शिवभान सिंह ने पोक्सो एक्ट में निरूद्ध आरोपी वोवी पुत्र नेमीचंद ग्राम घुनपई को मुखविर की सूचना पर आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को एक पॉक्सो एक्ट के मामले में वौवी की तलाश थी। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
